{"_id":"5a20526c4f1c1b95188b7445","slug":"101512067692-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरैनी। आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बांदा शहर के अलीगंज मोहल्ला निवासी वंश गोपाल अवस्थी (40) अपने 12 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार के साथ गुरुवार को शाम करतल जा रहे थे। मुकेरा गांव के निकट सामने से आ रही बाइक ओवरटेक के प्रयास में उनकी बाइक से भिड़ गई। तेज रफ्तार होने की वजह से सामने वाले बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार वंश गोपाल व उसका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
पुलिस राहगीरों की मदद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। यहां डॉ.वीके सिंह ने दूसरी बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। वंश गोपाल व उसके पुत्र ब्रजेश को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त की जा रही है। बाइक सवार युवक को हेलमेट न लगाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।