{"_id":"62166399d815a678be03e75e","slug":"crime-banda-news-knp6821888125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर छात्रा ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर छात्रा ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/अतर्रा। 11वीं कक्षा में पढ़ रही किशोरी ने संदिग्ध हालात में खुद को तमंचे से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी बात पर मां ने डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।
घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव की है। बुधवार को गांव में मतदान का माहौल था। इसी दौरान किसान संजय उर्फ गुड्डू की पुत्री कुमारी खुशी (17) ने घर के कमरे में तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। फायर की आवाज सुनकर घर में मौजूद उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन भागकर कमरे पहुंची तो खुशी को रक्तरंजित हालत में पड़ा देखा। घर में ही स्नान कर रही मां भी भागकर मौके पर आ गई। पिता संजय सिंह वोट डालने गए थे। आसपास के लोग उसे तत्काल कार से जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कुमारी खुशी मुरवल गांव में स्थित कालेज में 11वीं की छात्रा थी। बताया गया कि दोपहर करीब एक बजे कमरे में ही रखे तमंचे से खुशी ने यह घटना अंजाम दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि तमंचा कहां से आया। मां मीना सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के मद्देनजर घर में सफाई का काम चल रहा है। बुधवार को खुशी सुबह साढ़े 8 बजे तक सोकर नहीं उठी। इस पर उसे यह कहकर डांट दिया कि घर की सफाई में हाथ नहीं बंटा रही। मां के मुताबिक इसी बात से क्षुब्ध होकर खुशी ने घर में रखे तमंचे से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक खुशी दो बहनों और दो भाइयों में बड़ी थी। बिसंडा थाना इंसपेक्टर विजय कुमार सिंह ने पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम बताया कि उन्हें फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।