फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crime

युवक ने वृद्ध पिता को पीटकर मार डाला

Mon, 06 Dec 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
बबेरू (बांदा)। बबेरू के गौरा जलालपुर गांव में युवक ने वृद्ध पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी। युवक कई दिनों से विक्षिप्त जैसी हरकतें कर रहा था। हत्या के पीछे कोई ठोस वजह फिलहाल सामने नहीं आई। वारदात के बाद घर के आसपास ही टहल रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी चंदा देवी ने बताया कि उनका बेटा रामकुमार कई दिनों से अगरबत्ती लेकर मंदिरों के आसपास घूमता रहता है। सोमवार तड़के करीब पौने चार बजे रामकुमार बिना बताए घर से निकल पड़ा। बेटे की दिमागी परेशानी को ध्यान में रखते हुए पिता रामभवन (70) भी पीछे चल पड़े। रामकुमार ने उनको पीछे आते देखा और मना किया। इसी बीच पिता लघुशंका के लिए बैठे तो रामकुमार ने उन पर डंडे से हमलाकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रामकुमार घर के आसपास ही टहलता रहा। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। क्षेत्राधिकारी सियाराम और कोतवाली इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी ने अपने बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चंदा देवी के दो पुत्रों में रामकुमार छोटा है। बड़े पुत्र की वर्ष 2013 में मौत हो चुकी है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed