फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crime

एक ही रात दो घरों से लाखों की चोरी

Tue, 09 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime
बबेरू(बांदा)। मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव में सोमवार की रात सेवानिवृत्त शिक्षक सहित दो लोगों के घरों से चोर जेवर व नगदी समेत कई लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भभुवा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अमर सिंह सोमवार की रात परिवार के साथ सो रहे थे। रात में किसी समय चोर रोशनदान से घर में दाखिल हुए और कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी। दूसरे कमरों में रखे बक्से उठा ले गए। सुबह गृह स्वामी ने फोन करके कमरे की कुंडी खुलवाई। घर का सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन

गृह स्वामी ने बताया कि बक्से में लगभग 25 हजार रुपये नगद और चार लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर थे। पुलिस ने शिक्षक के मकान से चोरी गया बक्सा अधांव गांव व पशुबाड़ा के पास बरामद किया। चोरी की दूसरी घटना पुष्पेंद्र सिंह के मकान में हुई। यहां से चोर पांच हजार रुपये व जेवर चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष राकेश सरोज का कहना है कि दोनों मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, एक ही रात दो घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। साथ ही जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed