{"_id":"616efc63eae86c30740adaaa","slug":"crime-banda-news-knp659150122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में लाठियां चलीं, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में लाठियां चलीं, छह लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव में सोमवार की शाम लेकर दो पक्षों में लाठियां चलीं। एक-दूसरे ने घर में घुसकर मारपीट की। इस झगड़े में दोनों पक्षों से छह लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक राजनीतिक पार्टी में शामिल कराने को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मरौली गांव में सोमवार की शाम दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। एक पक्ष से राजेश (50), उनका पुत्र दीपक (18) और भाई रामकिशोर (55) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से राजाभइया (57), देवनाथ (45) और उनका पुत्र बुद्धविलास (21) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल राजेश का कहना है कि वह भाजपा में है। दूसरा पक्ष उन्हें एक पार्टी में शामिल होने को कह रहा था। इनकार करने पर विवाद हो गया। घर में घुसकर मारपीट की गई। थाने के इंसपेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले आरख व यादव बिरादरी के हैं। घर में घुसकर मारपीट की गई। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।