{"_id":"6165d2c88ebc3e05d35cdb49","slug":"crime-banda-news-knp6579446195","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालिका का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बालिका का शव तालाब में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के अनवान गांव में सोमवार की सुबह कन्या भोज में गई बालिका का शव मंगलवार की सुबह घर के नजदीक बड़े तालाब में मिला। पुलिस का मानना है कि खेलते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हालांकि बालिका के लापता होने पर चौकीदार पिता ने अपहरण की आशंका जताई थी। रातभर पुलिस ने गांव और संदिग्ध लोगों के घरों में तलाशी अभियान चलाया था। लेकिन सुबह बालिका का शव मिला।
अनवान गांव निवासी चौकीदार मनोज धुरिया की तीन वर्षीय पुत्री महक उर्फ कुंजल सोमवार को सुबह गांव के एक मंदिर में कन्या भोज में शामिल होने गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर पिता ने अपहरण की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और गांव में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पूरी रात घरों में तलाशी ली। डुग्गी भी पिटवाई गई। देर रात तक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी डटे रहे। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। मंगलवार को सुबह लगभग सात बजे महक का शव घर के नजदीक स्थित बड़े तालाब में मिला। शव पड़ोसी नरेंद्र पटेल ने देखा। वह मवेशियों को लेकर तालाब गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि घटना के वक्त वह ड्यूटी पर गया था। मां गांव में एक कार्यक्रम में चली गई थी। घर के नजदीक स्थित तालाब काफी बड़ा और गहरा है। एक और दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्रथम दृष्टया तालाब में डूबने से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।