फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crime

शराब के लिए रुपये न देने पर दबंगों ने पीटा

Tue, 05 Oct 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
बांदा। शराब के लिए रुपये न देने पर दबंगों ने युवक को डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। नेशनल हाईवे पर लगभग 10 मिनट तक हंगामा होता रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। भाई ने आरोप लगाया है कि आधा घंटे तक कोतवाली में भी बैठाए रखा गया। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। उधर, आजाद नगर मोहल्ले में हुई एक अन्य घटना में दबंगों ने एक युवक को लाठियों से पीटा।
विज्ञापन

शहर के अलीगंज निवासी शहजादे के पुत्र सलमान (20) को सोमवार की रात मोहल्ले को तीन दबंगों ने घेर लिया और डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। देर तक हंगामा होता रहा, लेकिन कोई राहगीर या पड़ोसी बचाने नहीं पहुंचा। ना ही पुलिस आई। आरोपी युवक भाग निकले। परिजन उसे लहूलुहान हालत में कोतवाली ले गए। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

भाई गोलू ने बताया कि कोतवाली में लगभग आधा घंटा लग गया था। इस दौरान भाई सलमान की खून बहने से हालत बिगड़ गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कागजी प्रक्रिया में थोड़ा बहुत समय लग जाता है। मुश्किल से पांच-दस मिनट में ही कागज तैयार कर घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर के आजाद नगर निवासी प्रेमचंद्र के पुत्र युवराज (21) को दबंगों ने मंगलवार को तड़के लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed