मुक्तिधाम में अगले माह चालू होगा शवदाह गृह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मुक्तधाम मेें चल रहे कामों का शुक्रवार को सुबह डीएम योगेश कुमार ने निरीक्षण किया। निर्माणाधीन विद्युत शवदाह गृहों को जुलाई के पहले हफ्ते तक हर हाल में तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि मंडलायुक्त इसका लोकार्पण करेंगे। डीएम ने पूरे परिसर का देर तक जायजा लिया। जल संस्थान द्वारा बनवाई गई पानी की टंकी और कुएं की सफाई के लिए विशेष चौकसी बरतने और कुएं में जाली लगाने के निर्देश दिए। सुलभ शौचालय, प्रतीक्षालय, प्रवेश द्वार, नदी से हो रहे कटान आदि पर कार्रवाई के लिए नगर पालिका ईओ को निर्देश दिया। हरदौली मुक्तिधाम में वृक्षारोपण के लिए माली राकेश व रामनाथ को सराहा। बिना सरकारी सहायता के लिए मछली पालन और हरा-भरा पार्क बनाने पर विनीत राजे टीटू को भी शाबासी दी। बंद पड़े हैंडपंप चालू करने के लिए जल संस्थान को निर्देश दिए।
मुक्तिधाम समिति ने यहां सुरक्षा व्यवस्था न करने पर अफसोस जताया। मुक्तिधाम के बाद डीएम ने खाईपार स्थित झिन्नन मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया। अधूरे शौचालय और स्लाटर हाउस की बाउंड्री निर्माण के निर्देश दिए। इसी बीच यहां क्षेत्रीय समिति के कार्यालय का उद्घाटन भी कराया गया। डीएम के साथ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, मुक्तिधाम समिति प्रबंधक संतोष कुमार गुप्ता, एडीएम गंगाराम गुप्ता, अपर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, ईओ वीके श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, मनोज जैन, करन सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव और दानिश इत्यादि शामिल रहे। खाईपार मुक्तिधाम के शिवपूजन गुप्ता, राम प्रसाद सोनी, प्रदीप निगम लाला, मुदित कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार वाल्मीकि, राजेश दीक्षित, पंकज रैकवार, जितेंद्र राज इत्यादि ने जिलाधिकारी को 12 सूत्री मांग पत्र दिया।