{"_id":"572f7ea84f1c1b0b5c5cd0fe","slug":"cow-protection-and-will-protect-women-hindu-youth-corps","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षा और महिला सुरक्षा करेगी हिंदू युवा वाहिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षा और महिला सुरक्षा करेगी हिंदू युवा वाहिनी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 08 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह व अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रदेश सरकार की नीतियों की मुखालफत करते हुए कहा कि उनका संगठन ऐसे कारनामों का पुरजोर विरोध करेगा। गोरक्षा, महिला सुरक्षा और अकाल से जूझ रहे किसानों की मदद का आह्वान किया।
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नवाब टैंक डाक बंगले में उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। जुलूस की शक्ल में सम्मेलन स्थल छोटी बाजार विराज पैलेस आए। कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार में डूबी सरकार का पूरी ताकत से विरोध करेंगे। प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह ने सूखे की समस्या को देखते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पीड़ितों की मदद करने और अड़चन आने पर प्रांतीय नेतृत्व को अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन
सम्मेलन में हिंदुत्व, गोरक्षा, महिला सुरक्षा और किसानों व युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा उठाया गया। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जनांदोलन व राज्यपाल से मिलकर राष्ट्रपति शासन की मांग की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, मंडल प्रभारी डा .प्रवीण सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश गिरि, अरविंद व संतोष शाक्य (झांसी), आशीष महाराज (महोबा), हनी गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष सीमा, सत्यम तिवारी, राकेश द्विवेदी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन