{"_id":"6a8dda76275699784c011a0d","slug":"cousin-shot-over-drainage-water-dispute-hospitalized-banda-news-c-212-1-sknp1006-151273-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नाली के पानी की निकासी को लेकर चचेरे भाई को मारी गोली, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नाली के पानी की निकासी को लेकर चचेरे भाई को मारी गोली, भर्ती
Tue, 25 Aug 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के फफूंदी गांव में सोमवार रात नाली के पानी की निकासी को लेकर एक परिवार में विवाद हो गया। नशे की हालत में चाचा-भतीजे भिड़ गए।
इसके बाद चाचा के पुत्र ने अपने चचेरे भाई को तमंचे से गोली मार दी। गोली सीने में दाहिनी तरफ लगी, इससे उमाशंकर कुशवाहा (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी बबेरू ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
फफूंदी निवासी संतू कुशवाहा के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 बजे उसका भाई रमेश नशे की हालत में उसके घर के बाहर पहुंचा और नाली का पानी दरवाजे पर गिरने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इस पर संतू का पुत्र उमाशंकर घर से बाहर आया। इसके बाद उमाशंकर और रमेश के बीच गुत्थमगुत्था हो गई और रमेश नाली में गिर गया। इसके बाद रमेश अपने घर पहुंचा और पुत्रों से कहा कि भतीजे उमाशंकर ने उसे नाली में गिरा दिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद रमेश अपने पुत्र रामू उर्फ राममूरत, सीमू और चुन्नू के साथ उमाशंकर के दरवाजे पर पहुंचा। उन्होंने उमाशंकर को बाहर आने के लिए ललकारा। जैसे ही वह बाहर आया, रामू ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली उमाशंकर के सीने में दाहिनी तरफ लगने से वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
सूचना पर सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल के पिता संतू की तहरीर पर रमेश और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
-- -
नाली के पानी को लेकर पहले से था विवाद
संतू और रमेश सगे भाई हैं और दोनों के घर अगल-बगल बने हैं। संतू के घर के बाहर से निकली नाली का पानी रमेश के दरवाजे से होकर गुजरता है। बारिश के दौरान गंदा पानी रमेश के घर में घुसने को लेकर वह कई बार आपत्ति जता चुका था। घटना की रात भी वह नाली की निकासी की दिशा बदलने की बात कहने पहुंचा था। इसी दौरान नशे की हालत में भतीजे से विवाद हो गया, जिसके बाद गोली चलाने की वारदात हुई।