फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cousin brother made obscene video by luring him into love trap girl committed suicide In banda after viral

UP: ममेरे भाई ने प्रेम जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल होने से टूट गया रिश्ता, युवती ने दे दी जान

Wed, 03 Jan 2024 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Jan 2024 01:35 PM IST
सार

बांदा जिले में ममेरे भाई ने प्रेम जाल में फंसाकर युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। युवती का दूसरी जगह रिश्ता तय हुआ तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर युवती का रिश्ता टूट गया। आहत युवती ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Cousin brother made obscene video by luring him into love trap girl committed suicide In banda after viral
फाइल फोटो

विस्तार

ममेरे भाई ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती की शादी जब दूसरी जगह तय हो गई तो रिश्तेदार युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। इससे युवती का रिश्ता टूट गया और आहत होकर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। चाचा के उक्त आरोपों की पुलिस ने अनसुनी की तो गुस्साए परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया। तब जाकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती ने सोमवार की देर शाम अपने घर में कमरे में छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घटना के समय घर में उसकी भाभी थी। उसने युवती को फंदे से लटका देखा तो जानकारी हो सकी। माता-पिता मजदूरी करने गए थे। युवती के चाचा ने बताया कि मृतका का करीब तीन माह से रिश्ते के ममेरे भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ममेरे भाई ने युवती के अश्लील वीडियो बना लिया था। इस बीच युवती की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी गई थी। मार्च में शादी थी। आरोपी ममेरे भाई ने अश्लील वीडियो को युवती की होने वाली ससुराल में भेज दिया। जिस पर वर पक्ष ने दिसंबर माह की 24 तारीख को रिश्ता तोड़ दिया। इतना ही नहीं उनके द्वारा वीडियो दिखाए जाने पर परिजनों को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा का आरोप है कि उन्होंने चार दिन पहले शुक्रवार को देहात कोतवाली में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। चाचा के मुताबिक इसी प्रकरण पर आहत होकर युवती ने फंदा लगाकर जान दी है। 

उधर, पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे परिजनों ने गांव के बस स्टाप पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर देहात कोतवाली इंस्पेक्ट सुखराम सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया है। जाम तकरीबन आधा घंटा चला।

 

देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी ममेरे भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों को समझा बुझाकर घर रवाना किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed