फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   court,SP,jail,mla,banda

जेल में मुख्तार पर रहेगा कड़ा पहरा

Sat, 03 Apr 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
court,SP,jail,mla,banda
बांदा। दूसरी बार बांदा जेल लाए जा रहे गैंगस्टर विधायक मुख्तार अंसारी की जेल में खुद मुख्तारी नहीं चलेगी। जेल प्रशासन इसके लिए तगड़ी तैयारियां कर रहा है। अगले चंद दिनों में मुख्तार की आमद बांदा जेल में होने के आसार हैं। मुख्तार को जेल में वही बैरक नंबर पंद्रह मिलने की पूरी संभावना है जिसमें वह पूर्व में कई वर्ष बिता चुका है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वापस यूपी (बांदा) लाए जा रहे मुख्तार अंसारी के लिए बांदा जेल को चाक-चौबंद बनाया गया है। डिप्टी जेलर प्रभाकांत पांडेय ने बताया कि बैरक से लेकर जेल गेट के बाहर तक विशेष पुलिस बल तैनात किए जाने को जेल उच्चाधिकारियों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर 50 पुलिस कर्मियों की तैनाती का अनुरोध किया गया है। मुख्तार की बैरक के आसपास अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। साथ ही जेल के वरिष्ठ और अनुभवी सुरक्षा कर्मियों को बैरिक व आसपास ड्यूटी पर लगाया जाएगा। जेल प्रशासन इन कर्मियों की सूची तैयार कर रहा है। वैसे तो जेल में पहले से ही 32 कैमरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की एंट्री के बाद जेल में मुलाकातियों की दाखिला प्रक्रिया और सख्त हो जाएगी। बिना आईडी प्रूफ के कोई भी दाखिल नहीं हो सकेगा। पहले मुख्य गेट पर ही आईडी प्रूफ देखी जाएगी और इसकी रजिस्टर में एंट्री होगी। इस पाबंदी से जेल के बंदी और स्टाफ मुक्त रहेंगे। उधर, जेल के डीआईजी पीएन पांडेय ने भी प्रयागराज से यहां आकर जेल की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed