फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   court,punishment,advocate,rupees,banda

अधिवक्ता संघ सहित संगठनों के सीएम को ज्ञापन

Wed, 10 Mar 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
court,punishment,advocate,rupees,banda
बांदा। सीएम योगी आदित्यनाथ के बुंदेलखंड दौरे में बुधवार को यहां विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपे। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एजाज अहमद, महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने संयुक्त हस्ताक्षरों से दिए 4 सूत्रीय ज्ञापन में युवा अधिवक्ताओं को 5000 की पुस्तकें व तीन वर्ष 5000 रुपये प्रतिमाह सहयोग राशि देने की मांग की। अधिवक्ता संघ चेंबर हाल, विश्राम गृह व कैंटीन के लिए एक करोड़ रुपये और 50 पानी की टंकी व रिंगबोर की स्वीकृति व ई-लाइब्रेरी के लिए 50 लाख रुपये का अनुरोध किया।
विज्ञापन

प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) संगठन प्रदेश अध्यक्ष प्रेमी सिंह खेंगर व महासचिव अमरनाथ पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बालमुकुंद शुक्ला ने 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सामान कार्य का समान ड्यूटी भत्ता लागू करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरदत्त पांडेय, बलराम तिवारी, नवल द्विवेदी, चुन्नू सिंह ने 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2019-20 में पीसीयू संस्था द्वारा चना खरीद का किसानों को भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

--------
सांसद ने सीएम के दौरे को चुनावी कहा
बांदा। राज्यसभा सांसद और सपा नेता विशंभर प्रसाद निषाद ने मुख्यमंत्री के बुंदेलखंड दौरे को चुनावी दौरा करार दिया। कहा कि पूर्व संचालित परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। पंचायत चुनाव नजदीक देख सीएम को बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में विकास की याद आई है। बुंदेलखंड व बांदा के किसानों को सिंचाई की सुविधा के लिए किसी नई परियोजना की घोषणा नहीं की गई। किसानों को सस्ती खाद व बीज की व्यवस्था होनी चाहिए। एमएलसी रमेश मिश्रा ने कहा कि बुंदेलखंड के बेरोजगारों व मजदूरों का पलायन झूठी घोषणाओं व झूठे वादों से नहीं बल्कि रोजगार के अवसर प्रदान करने से रुकेगा। एमएलसी मान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को बुंदेलखंड की ध्वस्त सड़कें नजर नहीं आईं। सपा जनप्रतिनिधियों ने सीएम की जनसभा में हुई सब्जी विक्रेता की आकस्मिक मौत पर परिजनों को 50 लाख रुपये व सरकारी नौकरी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
लापरवाही पर वेतन रोका
बांदा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी में लापरवाही पर डीपीआरओ सर्वेश कुमार ने लापरवाही पर चार सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। महुआ विकास खंड के ग्राम पंचायत अधरोरी की सफाई कर्मी नीतू, बरईमानपुर की ऊषा व माधुरी और चटसरा की उर्मिला को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कृषि विश्वविद्यालय मवई बाइपास से एक्सप्रेस वे तक सफाई कार्य के लिए लगाया गया था। लेकिन निरीक्षण के दौरान वह एक दुकान पर बैठी हुई पाई गई। डीपीआरओ ने इसे अत्यंत लापरवाही मानते हुए एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए है।
-------------
सीएम की सभा के पास मारपीट
बांदा। सीएम की सभा स्थल के पास वाहन चालक आपस में भिड़ गए। जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस तमाशा देखती रही। जीआईसी मैदान में जनसभा स्थल के पास डीएम कालोनी की तरफ देर तक यह हंगामा चला।
------
भक्ति सच्ची तो बिन मांगे मिलता है
अतर्रा। गिरवां के भूतेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन भागवताचार्य राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के सखा सुदामा जब द्वारिकापुरी आए तो कृष्ण उन्हें लेने के लिए महल के बाहर तक नंगे पाव दौड़े चले आए। पाव पखारे और बिना मांगे सबकुछ दे दिया। प्रभु भक्ति सच्ची हो तो कुछ मांगना नहीं पड़ता है बिन मांगे सब मिल जाता है। मार्कण्डेय त्रिपाठी, विवेक तिवारी, दीपू मिश्रा, राघव तिवारी, राका अवस्थी, शोभित, सोनू, मोनू आदि मौजूद रहे।
---------------
फोटो 10 बीएनडीपी-13 : प्रसपा के युवा सम्मेलन में यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष कमर रजा व प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता सहित जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी।
प्रसपा युवा सम्मेलन में चुनाव पर चर्चा
बांदा। प्रसपा के युवा सम्मेलनों में यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष कमर रजा व प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने भाजपा सरकारों के खिलाफ अगले विधान सभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से पार्टी मुखिया शिवपाल यादव के हाथ मजबूत करने को कहा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इमत्याज खां ने की। इसके पूर्व राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्षों का प्रसपा कार्यकर्ताओं ने शहर की सीमा में अगुवानी और कई मोहल्लों में सम्मान समारोह किया। अधिवक्ता सभा प्रदेश महासचिव अवधेश गुप्ता (खादी वाला), शिक्षक सभा प्रदेश सचिव प्रो.रोहित सिंह, प्रो.रमेशचंद्र शुक्ला, श्रीराम यादव, जोंगेंद्र विश्वकर्मा, आसिफ अली, रमाशंकर राजपूत, आशीष सोनकर, अंकित आंबेडकर समेत जिला संयोजक एजाज खां आदि मौजूद रहे।

---------
महाशिवरात्रि पर्व पर मानव कल्याण यज्ञ आज
बांदा। आर्य समाज मंदिर बलखंडी नाका में महाशिवरात्रि पर्व पर गुरुवार (11 मार्च) को मानव कल्याण यज्ञ, भजनोपदेश आदि होंगे। प्रमोद शास्त्री यज्ञ कराएंगे। महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवन शैली एवं स्वामी जी द्वारा रचित पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश के विषय पर विद्वान अपने विचार भी प्रस्तुत करेंगे।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed