फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   court,judge,DM,wife,covid 19

न्यायिक अधिकारी हुए कोरोना संक्रमित

Wed, 21 Apr 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
court,judge,DM,wife,covid 19
बांदा। जिला न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी जांच के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए। जिला प्रशासन ने न्यायालय परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर एक मई तक के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव ने बताया कि नियत वादों में सामान्य तिथियां घोषित की गई है। जरूरी प्रार्थना पत्रों की सुनवाई और फाइलिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। इसकी सूचना जिला न्यायालय की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। उधर, जिला न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव की पत्नी आशा गुरुदेव (51) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर न्यायिक अफसरों और कर्मचारियों ने शोक जताया है। आशा गुरुदेव के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पचुल्ला ले जाया गया। जहां अंतिम संस्कार किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
कृषि भूमि को लेकर खानदानी आमने-सामने
बांदा। चाचा की जमीन पर मालिकाना हक जताने को लेकर दो भतीजे आमने-आमने सामने हो गए। एक ने दूसरे पर तमंचे से फायर झोंक दिया। हालांकि, फायर पेड़ में लगने से बाल-बाल बच गया। मरका क्षेत्र के शारदा नगर के बौरा ने अपनी कृषि भूमि भतीजे अवधेश के नाम कर दी थी। जमीन को लेकर बौरा का दूसरा भतीजा श्रीचंद्र कब्जा करने में उतारू है। इसको लेकर श्रीचंद्र ने 19 अप्रैल की शाम अवधेेश पर फायर झोंक दिया। अवधेेश ने मरका थाना प्रभारी को श्रीचंद्र के नाम तहरीर दी है। मरका थाना प्रभारी सरोज ने बताया कि अवधेेश व उसके पुत्रों समेत 4 के खिलाफ शांतिभंग का चालान किया है। उधर, पुलिस ने यह भी बताया कि अवधेश पक्ष के लोगों ने श्रीचंद्र को भी लाठियों से पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed