{"_id":"60ddff468ebc3e3bb07efdc4","slug":"couple-sent-to-jail-after-corona-investigation-banda-news-knp637689258","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच के बाद दंपती को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच के बाद दंपती को जेल भेजा
विज्ञापन
बांदा। फेरी लगाने वाले युवक की हत्या में आरोपी दंपती को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उधर, दहेज हत्यारोपी सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय में पेश किया। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
दो दिन पूर्व शहर के आंबेडकर नगर (कालूकुआं) में पड़ोसी की छत पर आतापुर (समस्तीपुर, बिहार) निवासी कार्तिक सोनी का शव मिला था। पीटने के बाद उसकी गला घोटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी दंपती रामसनेही वर्मा और उसकी पत्नी संपत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि आरोपी दंपती को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया था। जेल भेजने से पहले दोनों की जिला अस्पताल में कोरोना जांच भी कराई गई।
उधर, कोतवाली नगर पुलिस ने जमुनी पुरवा निवासी सुलखान और उसकी पत्नी मीरा को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को सीजेएम की अदालत में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सेजहरी (कालिंजर) निवासी राजबहादुर राजपूत ने दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों द्वारा बहन रानी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी चार और आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बिजली कर्मी से लूट में तीन गिरफ्तार
तिंदवारी। प्राइवेट बिजली कर्मी को लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की शाम सहिंगा नगर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटा गया मोबाइल और तीन हजार रुपये बरामद किए हैं।
तीनों लुटेरों को जेल भेज दिया गया हैै। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि मूंगुस गांव निवासी गोरेलाल ने सोमवार को बदमाशों द्वारा मारपीट कर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में बाइक गरौंती मोड़ पर बरामद हो गई थीं। जांच में आरोपी की पहचान हो गई। बबेरू के ओनौसा गांव निवासी गुलफान अली, खुर्शीद व यासीन को नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया गया। (संवाद)
पिस्टल और तमंचे समेत दो गिरफ्तार
नरैनी/अतर्रा। पुलिस ने चार पहिया वाहन में सवार युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह दरोगा हरिश्चंद्र शर्मा ने वाहनों की चेकिंग के दौरान सतना (एमपी) के बाधवगढ़ कालोनी निवासी रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
उसके पास से जापान मेड पिस्टल बरामद हुई। उधर, बिसंडा एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मरौली गांव में बुधवार की शाम दो पक्षों में हुए विवाद की सूचना में पहुंची पुलिस ने प्रदीप कुमार को पकड़कर तमंचा बरामद किया। (संवाद)
किशोरी के अपहरण का आरोपी बरी
बांदा। किशोरी के अपहरण का आरोपी विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) की अदालत से बरी हो गया। अधिवक्ता भूपत यादव ने बताया कि फतेहपुर जिले के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को खेरवा (गिरवां) निवासी ऋषिकेश और कुंवरचंद्र ले आए थे। किशोरी के पिता ने पिछले वर्ष 21 सितंबर को दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने विवेचना के बाद कुंवरचंद्र का नाम हटाकर कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी। मुख्य आरोपी ऋषिकेश को जेल भेज दिया। अभियोजन की ओर से तीन गवाह पेश किए गए। बुधवार को दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) ने साक्ष्य के अभाव में आरोपी ऋषिकेश को बरी कर दिया। (संवाद)