फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Councilor dies due to collision with JCB, one serious

Banda News: जेसीबी की टक्कर से सभासद की मौत, एक गंभीर

Tue, 21 Nov 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 21 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Councilor dies due to collision with JCB, one serious
बांदा। जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार आप पार्टी के सभासद की मौत हो गई, जबकि साथी की हालत गंभीर है। हादसा सोमवार दोपहर हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर वार्ड नंबर चार बिसंडा रोड निवासी रामनिहोर यादव उर्फ बुंदेला (32) सोमवार को दोपहर अपनी बाइक से बांदा से अतर्रा आ रहे थे। उसके साथ पड़ोसी बड़कू वर्मा (60) भी बाइक में पीछे बैठा था। दोनों नेशनल हाईवे पर महुआ के आगे बरसड़ा मोड़ पर पहुंचे तभी अचानक सामने से आई जेसीबी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे दोनों बाइक से छिटक कर दूर जा गिरे। राहगीरों ने खुरहंड पुलिस चौकी को फोन कर घटना की जानकारी दी। काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर राहगीरों ने अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टरों ने सभासद रामनिहोर को मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। रामनिहोर अपने वार्ड चार से ही अतर्रा पालिका के लिए निर्वाचित हुए थे। उनके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद से पत्नी शांती बदहवास हालत में है। पिता कल्लू सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद जेसीबी चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। दूसरे घायल बड़कू का मेडिकल काॅलेज में ही इलाज चल रहा है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed