फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Coroner's businessman's wife's death

कोरोना से सराफा व्यवसायी की पत्नी की मौत

Fri, 21 Aug 2020 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Coroner's businessman's wife's death
बांदा। कोरोना संक्रमण से सराफा व्यवसायी की 63 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई। ट्रूनेट जांच में वह पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा कोरोना मरीजों में दो किशोर समेत 14 और नए मरीज शामिल हो गए हैं। इनमें अधिकांश शहर के हैं। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 510 हो गई। इनमें सक्रिय संक्रमित 153 हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो चरणों में आई लिस्ट में 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें एक मौत भी शामिल हैं। छोटी बाजार निवासी सराफा व्यवसायी की वृद्ध पत्नी का प्रयागराज में इलाज चल रहा था। सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल ट्रूनेट मशीन में जांच होने पर वह कोरोना संक्रमित पाई गईं।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। 108 एंबुलेंस से उसे मेडिकल कालेज ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की। जनपद में यह पांचवीं और शहर में दूसरी मौत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नए कोरोना संक्रमितों में शहर में 11 मरीज मिले। इनमें चार महिलाएं भी हैं। इनमें जिला अस्पताल का 40 वर्षीय लिपिक समेत खुटला, स्वराज कालोनी, तिंदवारी रोड, इंदिरा नगर में 1-1, सिविल लाइन व छोटी बाजार में 2-2 समेत 3 अन्य मरीज शामिल हैं। करतल गांव में क्रमश: 14, 17 व 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित मिले। कोनी गांव में भी एक संक्रमित युवक मिला।

विधायक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई
बांदा। भाजपा विधायक के सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय स्टाफ समेत दो कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने गुरुवार को जिला अस्पताल ट्रूनेट मशीन से अपनी कोरोना जांच कराई। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले कार्यकर्ताओं से भी जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed