फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Corona's third patient found in Banda

बांदा में मिला कोरोना का तीसरा मरीज

Mon, 20 Apr 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Corona's third patient found in Banda
बांदा। मुंबई से लौटे किशोर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिले में यह कोरोना का तीसरा मरीज है। इससे पहले यहां के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसमें से एक की दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे कृषि विश्वविद्यालय में क्वारंटीन किया गया है, जबकि दूसरे की पांचवीं रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसकी दूसरी और चौथी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

16 दिनों की खामोशी के बाद सोमवार को कोरोना पॉजिटिव केसों में बांदा फिर सुर्खियों में आ गया। लखनऊ से आई जांच में तिंदवारी थाना क्षेत्र के माचा गांव के मजरा रजवा डेरा निवासी 16 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया। है। यह किशोर 17 अप्रैल को ही मुंबई से घर आया था।
विज्ञापन

इसके अलावा शिव गांव के 55 वर्षीय जमाती की पांचवीं रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। पहले हुई चार जांचों में दो बार पॉजिटिव और दो बार निगेटिव रिपोर्ट आई थी। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने किशोर और जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की। उधर, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि 16 वर्षीय किशोर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके अलावा किशोर के दादी-बाबा, भाई, चाचा-चाची सहित परिवार के नौ लोगों और उसके पांच साथियों को मेडिकल कालेज के क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है। सभी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि शिव गांव का शख्स 2 अप्रैल से आइसोलेशन में भर्ती है। पॉजिटिव किशोर का दूसरा और जमाती का छठवां सैंपल तीन दिन बाद फिर भेजा जाएगा। बताया कि सबसे पहले पॉजिटिव मिले शहर के गूलरनाका निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की दो लगातार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। हालांकि उसे कृषि विश्वविद्यालय में क्वारंटीन किया गया है।
रैपिड टेस्ट से तीन में मिले संदिग्ध लक्षण
नरैनी। रैपिड टेस्ट जांच में तीन लोगों में संक्रमण के लक्षण मिलने पर उन्हें मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। सीएचसी को एल-1 कोविड-19 वार्ड घोषित किया गया है। यहां कई करीब 28 लोग क्वारंटीन हैं।

चिकित्साधीक्षक डा. बीएस राजपूत ने बताया कि संदिग्ध तीनों लोगों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इन्हें पांच अप्रैल को भर्ती किया गया था। तीनों शिव गांव के पॉजिटिव व्यक्ति से जुड़े बताए गए हैं। सीएमओ डा. संतोष कुमार ने बताया कि तीनों संदिग्धों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। मेडिकल कालेज से सैंपल भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed