फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Copies will be checked in 10th DAV and 12th Bajrang

Banda News: 10वीं की डीएवी व 12वीं की बजरंग में चेक होंगी कापियां

Sat, 11 Mar 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Copies will be checked in 10th DAV and 12th Bajrang
बांदा। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जीआईसी में बनाए गए अलग-अलग कोठार (कक्ष) में रखा गया है। उधर, मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। बाहर से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को 18 मार्च से पहली अप्रैल के बीच जांचा जाएगा। शहर के दो विद्यालयों में मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

जीआईसी में बने कोठार की सुरक्षा ‘परिंदा भी पर न मार पाए’ की तर्ज पर हो रही है। उत्तर पुस्तिकाओं वाले कक्षों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। दोनों कक्षों के अंदर और बाहर करीब छह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी निगरानी स्थानीय स्तर से लेकर प्रयागराज स्थित बोर्ड कार्यालय द्वारा भी रखी जा रही है। साथ ही 24 घंटे यहां पुलिस का पहरा भी है। एक उप निरीक्षक और दो-दो कांस्टेबल ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मराज ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। 18 मार्च से इसकी शुरुआत होनी है। यह पहली अप्रैल तक चलेगा। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं डीएवी इंटर कालेज और इंटर की कापियां आदर्श बजरंग इंटर कालेज में जांची जाएंगी। मूल्यांकन के लिए अभी परीक्षकों की ड्यूटी तय नहीं हुई है। बोर्ड द्वारा परीक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के हिसाब से परीक्षक होंगे। अभी उत्तर पुस्तिकाओं का भी आदान-प्रदान नहीं हुआ है। बोर्ड के निर्देश पर यहां की कापियां अन्य जनपदों में भेजी जाएंगी। दूसरे जनपदों की कापियां यहां जांचने को आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed