फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contractor's death, private doctor accused of negligence in treatment

Banda News: ठेकेदार की मौत, प्राइवेट डाॅक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Fri, 10 Mar 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Contractor's death, private doctor accused of negligence in treatment
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बल्दाऊगंज निवासी ठेकेदार की बृहस्पतिवार की सुबह जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। आरोप लगाया कि गलत इलाज से हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। बचाव के लिए अस्पताल वालों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिगवां कोटा कंदैला मानिकपुर हाल मुकाम बल्दाऊगंज कर्वी निवासी ठेेकेदार रामराज पटेल (40) के भाई हंसराज ने बताया कि गुरुवार की सुबह भाई रामराज शौच के लिए बाथरूम गए। अचानक चक्कर आने पर बेहोश हो गए। आनन-फानन परिजनों ने उन्हें शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप लगाया कि गलत इलाज से उनकी हालत बिगड़ गई। वहीं पर उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने खुद को बचाने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि रामराज मुंबई में ठेकेदारी करता था। होली की छुट्टी में घर आया था। हार्ट अटैक से मौत बताया जा रहा है। पत्नी रीता और पुत्रों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डाॅ. अब्दुल्ला ने बताया कि ठेकेदार को जब जिला अस्पताल लाया गया था तब तक मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कोतवाली में तहरीर देंगे। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed