{"_id":"57d459784f1c1bb461318145","slug":"contract-workers-also-encompass-the-sixth-day-running","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठवें दिन भी चला संविदा कर्मियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठवें दिन भी चला संविदा कर्मियों का धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में संविदा कर्मियों को संबोधित करते फिजियो डॉ. एमडी शरीफ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों का धरना शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा। सीएमओ कार्यालय परिसर में संविदा कर्मियों ने शासन स्तर पर लंबित छह सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष डॉ. शिवराम सिंह ने धरने में कहा कि संविदा कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा, आउट सोर्सिंग नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक, रिजवी कमेटी की संस्तुति के मुताबिक ग्रेड पे, पद के अनुरूप पे ग्रेड, आशा बहुओं को निर्धारित मानदेय, निष्कासित कर्मियों की बहाली आदि की मांगे पूरी नहीं होंगी, आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष एमडी शरीफ, डॉ.ओपी यादव, डॉ.ब्रजेश भारती, डॉ.सत्येंद्र सिंह, वरुण श्रीवास्तव, सचिन, जीशान, सतीश गिरि, डॉ.धरमपाल प्रजापति, डॉ. मिलेंद्र, अरविंद वर्मा, डॉ. रंजना, डॉ. अर्चना भारती, पंकज नामदेव, नितेश अग्रहरि, कंचन तोमर, नरेंद्र मिश्रा, शोभित गुप्ता, एसके डेविड, नवल किशोर अवस्थी, उदयभान सिंह, विनोद तिवारी, जहीरुल हसन, फरीदा, छाया, रोहनी, चंद्रेश गुप्ता, मगन सिंह समेत डाक्टर, पैरामेडिकल, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, डीपीएमयू व कंप्यूटर आपरेटर समेत आशा बहू व आशा संगिनी शामिल रहीं।
विज्ञापन