फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contract for passing overloaded trucks arises in the districts of Bundelkhand

Banda News: बुंदेलखंड के जिलों में ओवरलोड ट्रकों को पास कराने का उठता है ठेका

Thu, 13 Nov 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 13 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Contract for passing overloaded trucks arises in the districts of Bundelkhand
फोटो- 12 जालौन जिले में आटा-इटौरा मार्ग से निकलता ओवरलोड बालू से लदा ट्रक। संवाद
बांदा। बुंदेलखंड के जिलों में लाल सोना (मौरंग) की लूट में तिकड़ी का गठजोड़ खूब फलफूल रहा है। मौरंग कारोबारी, परिवहन, पुलिस और खनिज विभाग के गठजोड़ से यह धंधा खूब पनप रहा है। पिछले दिनों बांदा व चित्रकूट में नौ पुलिस कर्मियों की संलिप्तता और अब फतेहपुर में लोकेशनबाजों पर कार्रवाई से यह गठजोड़ लोगों के सामने आ चुका है। बिना रवन्ना के ओवरलोड ट्रकों को पास कराने से लेकर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने का ठेका उठता है। सबसे ज्यादा लोकेशन बाज गिरवां, नरैनी और पैलानी थाना क्षेत्र में लगते हैं। यहां से प्रतिदिन 300 से 500 तक ओवरलोड ट्रकों को पास कराने का खेल बदस्तूर जारी है। कमोबेश यही हाल चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर और जालौन का भी है।
विज्ञापन

बांदा में वर्तमान में नौ खदानें संचालित हैं। खनिज विभाग ने बारिश के बाद इन खदानों को शुरू कराया है। खदानों के शुरू होते ही ओवरलोडिंग और अवैध खनन के मामले सामने आने लगे हैं। पिछले दिनों बदौसा थाना क्षेत्र के 13 ब खदान में अवैध खनन होते मिला था। यहां संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर 40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसी तरह से बदौसा थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी व आरक्षी को निलंबित किया गया था। इसके अलावा ओवरलोड परिवहन में 20 गाड़ियों को सीज किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों के बावजूद ओवरलोडिंग और अवैध खनन का खेल बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन

रात के समय ओवरलोडिंग परिवहन का खेल शुरू होता है, जो भोर पहर तक चलता है। जिले के मलाईदार माने जाने वाले थाने व कोतवाली नरैनी, गिरवां, पैलानी, मटौंध आदि में तक्का सक्रिय हो जाते हैं। रात व दिन में शिफ्टवार इनकी ड्यूटी तक तय की जाती है। यह तक्का वाहन के निकलने और टीम के चेकिंग तक की जानकारी मुहैया कराते हैं। इन तक्कों का थाना, खनिज व परिवहन विभाग में खासी पैठ बनी हुई है। इन्हीं के जरिए अवैध परिवहन को अंजाम देने के एवज में मोटी रकम भी पहुंचाई जाती है। खनिज, परिवहन, पुलिस और मौरंग कारोबारियों का यह गठजोड़ जिले समेत बुंदेलखंड के जिलों में खूब फल फूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

जालौन में आठ खदानें संचालित, ओवरलोडिंग का खेल शुरू
जालौन। जिले में 13 खदानें हैं। इसमें वर्तमान में आठ संचालित हैं। जिससे प्रतिदिन दो हजार ट्रक संचालित होते हैं। इसमें करीब 200 से 300 ट्रक ओवरलोड के निकलते हैं। जानकारी के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।

--------------------


वर्जन
--------------------


मौरंग ओवरलोडिंग के लिए संयुक्त टीम की तरफ से कार्रवाई की जाती है। बदौसा थानाध्यक्ष व आरक्षी के निलंबित किए जाने के बाद विभाग ने बड़ी संख्या में विभिन्न थानों और कोतवाली में जमे सिपाहियों को इधर से उधर करके नए सिपाहियों की तैनाती की गई है। परिवहन, खनिज विभाग की ओर से कार्रवाई करने के लिए सीओ स्तर का अधिकारी व पुलिसकर्मी टीम में दिए जाते हैं।

शिवराज
अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा।
-----------------

वर्जन
------------------

जिले में वर्तमान में नौ खदानें संचालित हैं। इनमें से 13 ब खदान में अवैध खनन पर कार्रवाई की गई है। 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा जिले में ओवरलोडिंग के परिवहन करतीं हुई पाए जाने पर 20 गाड़ियों को सीज करने का काम किया गया है। समय-समय पर ओवरलोडिंग व बिना रवन्ना के मौरंग ट्रकों पर कार्रवाई की जा रही है।
राज रंजन
जिला खनिज अधिकारी, बांदा
---------------------
इस वर्ष करीब 1300 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई। जबकि उनसे 8.25 करोड़ का जुर्माना वसूला गया है।
सुरेश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन, जालौन

फोटो- 12 जालौन जिले में आटा-इटौरा मार्ग से निकलता ओवरलोड बालू से लदा ट्रक। संवाद

फोटो- 12 जालौन जिले में आटा-इटौरा मार्ग से निकलता ओवरलोड बालू से लदा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed