फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Construction of a wall in the siphon leaves 200 bighas of farmland submerged.

Banda News: साइफन में दीवार खड़ी करने से 200 बीघा खेत जलमग्न

Fri, 21 Aug 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 21 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Construction of a wall in the siphon leaves 200 bighas of farmland submerged.
नरैनी। गुढ़ाकलां पंप कैनाल की तीसरी साइफन में कथित तौर पर अनियमित तरीके से दीवार खड़ी करने से करीब 200 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

जल निकासी बाधित होने से धान, तिल और मूंग की फसलें पानी में डूबी हैं। इससे परेशान किसानों ने उपजिलाधिकारी से जांच कराने और पानी की निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के बसराही अंश गुढ़ाकलां निवासी देवदयाल, बाबूराम पांडे, किशोरीलाल, रामसनेही पटेल, मुन्ना निषाद, कमलेश, भरतलाल, वंशगोपाल समेत कई किसानों ने आरोप लगाया कि गुढ़ाकलां पंप कैनाल में तैनात जेई ने तीसरी साइफन में दीवार खड़ी करा दी है। इसके चलते खेतों से बारिश के पानी की निकासी रुक गई है। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी लबालब भर गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले जलभराव का पानी इसी साइफन के रास्ते निकल जाता था लेकिन दीवार बन जाने के बाद निकासी बंद हो गई। पानी भरने से धान, तिल और मूंग की फसलें डूब गई हैं। यदि जल्द पानी नहीं निकाला गया तो फसलें पूरी तरह नष्ट हो सकती हैं। किसानों ने पंप कैनाल के संबंधित जेई पर मौके पर नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि जेई का आवास जिला मुख्यालय में होने के कारण वह मौके पर कम ही आते हैं। किसानों ने लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

----

बोले किसान-निकासी की व्यवस्था नहीं
जेई ने दीवार खड़ी कराने से पहले खेतों के पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं कराई। खेत पानी से लबालब हैं, जिससे फसलों को खतरा है।
-मुन्नीलाल
-----
खेत में फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। खेत नदी जैसे बन गए है, इससे जल्द ही फसल सड़ जाएगी, किसानों को काफी नुकसान होगा।
-रामसनेही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed