{"_id":"71f975fb74df99193ccf88fd3eda9876","slug":"construction-collapsed-13-workers-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन छत ढही, 13 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन छत ढही, 13 मजदूर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 10 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव में निर्माणाधीन मकान की स्लैब ढहने से 13 मजदूर दब गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बिसंडी गांव निवासी अभिराम सिंह अपने खेत स्थित नलकूप के पास मकान बनवा रहा है। दीवारों की चुनाई के बाद गुरुवार को मकान की स्लैब पड़ रही थी। शाम को लगभग काम खत्म होते ही स्लैब शटरिंग समेत भरभरा गई। दीवारें भी ढह गई।
विज्ञापन
वहां मौजूद मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण इकट्ठे होकर मलबा हटाने में जुट गए। ओरन चौकी प्रभारी राकेश पाल व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने मलबे में दबे सभी घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
रामसजीवन (28), अरविंद (25), वीर प्रसाद (20), बुद्धू (22), दिनेश (32), बुद्धविलास (25), रामकुमार (26), पप्पू (28), भैरम प्रसाद (30), संतोष (32), कल्लू (32) व सीतू (27) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें कुछ की हालत नाजुक बताई गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है।