{"_id":"571526ae4f1c1b29648b46fe","slug":"conspicuously-absent-from-the-health-center-doctors-and-anm","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र से डाक्टर और एएनएम नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र से डाक्टर और एएनएम नदारद
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
दून अस्पताल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदौसा। सीएमओ के निरीक्षण में फतेहगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक व दो एएनएम नदारद मिले। ग्रामीणों की शिकायत पर मौजूद एएनएम को फटकार लगाई। सोमवार को सुबह सीएमओ मेजर डॉ. जीएस वाजपेयी ने फतेहगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां डॉ.अमर सिंह, एएनएम प्रेमा व पूनम गैरहाजिर थे। अस्पताल परिसर में पेयजल व सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। गांव के दिनेश और चंद्रकिशोर ने आरोप लगाया कि दूसरे अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं का जननी सुरक्षा योजना के तहत यहां नाम दर्ज कर सरकारी धनराशि हड़पी जा रही है।
विज्ञापन
एएनएम ब्रजरानी की इसमें प्रमुख भूमिका है। इस पर सीएमओ तमाम अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए। बिजली समस्या पर इनवर्टर लगाने का आश्वासन दिया। डा.नागेंद्र शुक्ला को पेयजल व्यवस्था के आदेश दिए।
विज्ञापन
उधर, बदौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड ब्वाय के सिवा पूरा स्टाफ नदारद था। यहां अस्पताल के तमाम अभिलेख भी देखने को नहीं मिले। एक भी मरीज नहीं था। सढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी बदहाली दिखाई दी। सीएमओ के साथ नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा.राजेश वर्मा भी निरीक्षण में शामिल रहे।