फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   congressmen announced rail stop 12 march

कांग्रेसियों का 12 को रेल रोकने का ऐलान

Mon, 23 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 23 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
congressmen announced rail stop 12 march
केंद्र और राज्य सरकारों के विरुद्ध बिगुल फूंकते हुए कांग्रेस 12 मार्च को
विज्ञापन
रेल रोको और चक्का जाम आंदोलन शुरू करेगी। इसके लिए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा गया है। मुख्य मुद्दा भूमि अधिग्रहण कानून का होगा।

सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश महासचिव भानु सहाय ने बैठक में यह ऐलान किया। कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में जो भूमि अधिग्रहण कानून बनाया था, भाजपा सरकार ने उसे तोड़ मरोड़कर किसानों के हितों पर कुठाराघात किया है। इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने बुंदेलखंड राज्य की वकालत करते हुए कहा कि बिना अलग राज्य बने इसका पिछड़ापन दूर नहीं होगा। कहा कि इस मुद्दे पर भी आंदोलन तेज किया जाएगा। काला धन विदेशों से वापस लाने के मामले में मोदी सरकार ने लोगों को गुमराह किया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता 28 फरवरी तक चलेगी।

प्रदेश सचिव पंकज मिश्र ने सदस्यता अभियान तेज करने का भरोसा दिलाया। प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र ने कहा कि जाति और धर्म की राजनीति करने वालों को बेनकाब करना है। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि जन समस्याओं के लिए संघर्ष किया जाएगा।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सांवले प्रसाद आर्य का अभिनंदन किया गया। बैठक में पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, रामपाल अवस्थी, राजाराम दद्दा, एमयू दुर्रानी, सुमन विश्वकर्मा, आदित्य स्वरूप पांडेय, आशुतोष द्विवेदी, शोएब रिजवी, कुतैबा जमा खां, रफत खां, राममिलन सिंह पटेल, रामरतन समुद्रे, शिव बली सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed