{"_id":"56f03bc84f1c1b5a18f14d24","slug":"congressmen-and-women-jewelers-shown-black-flags","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहरियों और महिला कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहरियों और महिला कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
रैली स्थल पर केंद्रीय मंत्री के विरुद्ध तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। किसान व्यापारी संगठन के सम्मेलन में आईं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सराफा व्यवसायियों और कांग्रेस की महिला नेताओं का विरोध झेलना पड़ा। सर्राफों ने तख्तियां लेकर विरोध जताया और महिला कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाए। कांग्रेसी और भाजपा महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई।
विज्ञापन
दोपहर को रामलीला ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री के पहुंचते ही गेट पर नगर सर्राफा समिति ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाए। एक्साइज ड्यूटी का विरोध किया। सर्राफा व्यवसायियों ने सभा स्थल पर ही ज्ञापन लेने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री से किया लेकिन वह मंच से नीचे नहीं आई। इस बीच भाजपाइयों और सर्राफों के बीच नोकझोंक हुई। नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण गोयल, महामंत्री सत्यप्रकाश सहित सोहन गोयल, मोहन गोयल, मोती गोयल, सुनील अग्रवाल, गुड्डा, शैलेश जड़िया, श्यामू जड़िया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
इसी बीच सभा स्थल में पहले से मौजूद कांग्रेस की महिला नेता सीमा खान के नेतृत्व में लगभग दर्जन भर महिलाओं ने मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। भाजपा की महिला नेताओं ने मोर्चा संभाला और महिला कांग्रेसियों से भिड़ गईं। जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन