फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress strongly opposes the auction of Rifle Club Ground

Banda News: राइफल क्लब ग्राउंड की नीलामी पर कांग्रेस का कड़ा विरोध

Mon, 05 Jan 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 05 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Congress strongly opposes the auction of Rifle Club Ground
बांदा। शहर के राइफल क्लब ग्राउंड की नीलामी की योजना का विरोध तेज हो गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यह खेल प्रेमियों के साथ अन्याय है और शहर की खेल संस्कृति को नुकसान पहुंचाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के जहीर क्लब मैदान को पहले ही सब्जी मंडी में बदल दिया गया है, जबकि दूसरा मैदान अक्सर राजनीतिक रैलियों और प्रदर्शनों के लिए इस्तेमाल होता रहता है। ऐसे में, राइफल क्लब ग्राउंड शहर के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है, जहाँ वे रोजाना क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कबड्डी जैसे विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। इसके अलावा, यह मैदान हर साल कई बड़े खेल आयोजनों का गवाह भी बनता है।
विज्ञापन

अफसाना शाह ने बताया कि विकास प्राधिकरण ने 1990-91 में नगर पालिका से इस ग्राउंड को कथित तौर पर गलत तरीके से फ्री-होल्ड कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed