फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress stopped the train and highway jammed

ट्रेन रोकी और हाइवे किया जाम, प्रदेशव्यापी आंदोलन में कांग्रेसियों में जोश

Thu, 12 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 12 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Congress stopped the train and highway jammed

प्रदेशव्यापी आह्वान में आयोजित आंदोलन को यहां कांग्रेस ने दो गुटों में निपटाया। एक ने हाइवे पर जाम लगाया तो दूसरे ने ट्रेन रोककर सुरक्षा कर्मियों को छकाया।

विज्ञापन


आंदोलन के दौरान भारी संख्या में उपस्थित पुलिस पूरी तरह कांग्रेस नेताओं के मान-मनौव्वल में लगी रही। इसके पीछे चंद घंटों बाद मुख्यमंत्री की आमद थी।

बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस के बैनर तले विधायक दलजीत सिंह और जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने केंद्र और राज्य सरकारों के विरोध में नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट से चंद कदम दूर नेशनल हाइवे पर धरना देकर जाम कर दिया। देर तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। कांग्रेस नेता नारे लगाते रहे कि ‘झूठे वादों की मोदी सरकार, इससे बेहतर कांग्रेस सरकार।’
विज्ञापन


जाम लगाने वालों में उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, भगवानदीन गर्ग, शोएब रिजवी, संतोष कुमार द्विवेदी, शंकर प्रसाद चतुर्वेदी, शिबवली सिंह, राममिलन पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस नेताओं ने रेलवे स्टेशन में पटरियों पर धरना देकर इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी को आधे घंटे से ज्यादा रोके रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल और जीआरपी आदि के जवान खामोश तमाशा देखते रहे।

कुछ पुलिस कर्मी अपने मोबाइल फोन और कैमरे से इसकी फोटोग्राफी में व्यस्त रहे। बाद में क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने कांग्रेसियों को रेल पटरी और इंजन से उतार कर ट्रेनों को आगे रवाना कराया।


प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, महिला अध्यक्ष सीमा खान समेत सैय्यद अल्तमश, रामजी दीक्षित, सूरज सिंह यादव, कालीचरन निगम, महेंद्र सिंह, अमित तिवारी, छेदीलाल धुरिया, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सुनील चौरसिया, बाबूराम निषाद, रफत खां गोगा, संतोष सिंह फौजी, श्याममोहन वर्मा, हरीओम वाजपेयी, शब्बीर सौदागार आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed