{"_id":"64af81b08d23c3071a88c45ed9ff3044","slug":"congress-protested-against-hike-of-electricity-rate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सोमवार को स्टेशन रोड पर मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने अलग जत्थे में कलेक्ट्रेट जाकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया और बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने नेतृत्व में पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र ने कहा कि जो सरकार पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रही उसे दरें बढ़ाने का हक नहीं है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, एमयू दुर्रानी, राकेश सिंह, किशनबाबू गुप्ता, कैलाश वाजपेयी, सर्वेश तिवारी, राममिलन पटेल, राजेश गुप्ता, डा.केपी अकेला, संतोष द्विवेदी, जहांगीर, मकसूद, शोएब रिजवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता के नेतृत्व में गवर्नर को भेेजे ज्ञापन में बिजली दरें बढ़ाए जाने की निंदा करते हुए इन्हें वापस लेने, दैवी आपदा पीड़ित किसानों का बिजली-पानी टैक्स और सभी कर्ज माफ करने की मांग की गई। रफत खंा गोगा, शब्बीर सौदागर, छेदीलाल धुरिया, संतोष जारी वाले, श्याममोहन वर्मा, अशोक सिंह चौहान इत्यादि शामिल रहे।