फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress MLAs flutter over disputed statement of BJP MLA

भाजपा विधायक के विवादित बयान पर भड़के कांग्रेसी

Fri, 26 Apr 2019 11:06 PM IST
banda Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 26 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
अपने विवादित बोल के कारण तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति कांग्रेसियों के निशाने पर हैं। कांग्रेसियों कर आरोप है कि प्रधानमंत्री की सभा में भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मनोरंजन का साधन बताया था। इसकी कांग्रेसी नेताओं सहित महिला संगठनों ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन



जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री के मंच से उन्हीं की पार्टी के विधायक द्वारा देश की सम्मानित महिला के लिए दिया गया इतना घटिया बयान बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। चुनाव आयोग को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। चुनाव अभियान के सहप्रभारी रामेंद्र गौतम उर्फ घनश्याम भाई ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाले भाजपाई बेटियों के दुश्मन बने हैं।
विज्ञापन


बांदा शहर कांग्रेस महासचिव रफत खां गोगा ने बांदा जिला निर्वाचन अधिकारी से इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की मांग की है। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामसेवक शुक्ला, किशन बाबू गुप्ता, संजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पक्षपात पूर्ण कार्य कर रहा है। उसे ऐसे मामलों को स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed