फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Condition of laborer returning from farm deteriorated, death

Banda News: खेत से लौटे मजदूर की बिगड़ी हालत, मौत

Sat, 23 Sep 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Condition of laborer returning from farm deteriorated, death
बांदा। खेत से लौटे खेतिहर मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर पहले बिसंडा पीएचसी फिर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी रामप्रताप (55) बटाई दो बीघा खेत लेकर किसानी का कार्य करता था। शुक्रवार की शाम पांच बजे वह खेत से लौटा तो उसकी हालत बिगड़ गई। मुंह से झाग आने पर परिजनों ने उसे बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में शाम साढ़े छह बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी केता ने बताया कि उसके पांच पुत्रियां हैं। इनमें तीन पुत्रियां सपना, शबनम, बीनू, अंशिका, किरन। पुत्र अमित है। तीन पुत्रियां शादी के योग्य हैं। आर्थिक तंगी भी थी। उन्होंने बताया कि खेत से लौटने पर रामप्रताप हालत बिगड़ी हुई थी। मुंह से झाग आ रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि सर्प दंश भी हो सकता या उसने जहर खा लिया। यह परिजन सही नहीं बता पा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया परिजन सही कारण नहीं बता पा रहे हैं। रामप्रताप को बिसंडा पीएचसी से रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में उसकी मौत हुई है। शव को मोर्चरी में रखाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed