{"_id":"614b7a4d8ebc3e02633cd113","slug":"condemnation-of-removal-of-contract-workers-banda-news-knp6538185150","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा श्रमिकों को हटाने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा श्रमिकों को हटाने की निंदा
विज्ञापन
Condemnation of removal of contract workers
- फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ खंडीय कमेटी, बांदा ने बुधवार को कैंप कार्यालय, पीली कोठी में बैठक कर संविदा श्रमिकों को 55 वर्ष आयु पूरी होने पर हटाए जाने के आदेश की निंदा की गई।
कर्मचारियों का स्थायीकरण, तीन और चार अक्तूबर को रामायण मेला प्रेक्षागृह, चित्रकूट में होने वाले दक्षिणांचल कमेटी का 9वां द्विवार्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। उपकेंद्र प्रभारियों को नामित किया गया।
बैठक में सेवा प्रदाता मेसर्स भारत इंटरप्राइजेज जुनैदपुर, इलाहाबाद लाइन का कार्य कर रहे संविदा श्रमिकों को 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर हटाए जाने के आदेश के तहत चिल्ला रोड उप केंद्र से श्रमिक राजेश पांडेय व उप केंद्र अतर्रा से कृष्ण कुमार गुप्ता को हटा दिया गया, जबकि उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा विभाग में नियोजित करने की उम्र सीमा 55 वर्ष रखी गई और श्रम विभाग अपने पंजीकृत श्रमिक को 58 वर्ष सेवा पूर्ण करने के बाद पेंशन का लाभ प्रदान करता है।
विज्ञापन
बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सेवा प्रदाता द्वारा जारी आदेशों की निंदा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय उप महामंत्री रामलाल पाल ने की। जोनल मंत्री अनिल यादव ने कहा कि यदि विद्युत प्रबंधन में बैठे आलाधिकारी सेवा प्रदाता द्वारा किए गए आदेश पर निर्णय नहीं लेते तो चारों जिलों के उप खंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
संचालन अतिरिक्त जोनल मंत्री आनंद पाल ने किया। बैठक में मोहनलाल राजपूत, अमरेश पाल, विनय प्रजापति, अरुण कुमार, प्रेम विश्वकर्मा, जितेंद्र, सुशील कुमार, सुरेश सिंह मुन्ना, अशोक दीक्षित, आलोक मिश्रा, मयंक, महेश रैकवार, महेंद्र, आनंद गुप्ता, सुमित गुप्ता, गुड्डन, समीर खां, मीडिया प्रभारी कमाल अहमद आदि मौजूद रहे।
उपकेंद्रों में नामित किए गए प्रभारी
उपकेंद्र पीलीकोठी, आलोक शर्मा (उपकेंद्र प्रभारी), चिल्ला रोड/तुलसी नगर, रमा यादव (उपकेंद्र प्रभारी), भूरागढ़/मटौंध-मयंक सिंह (उपकेंद्र प्रभारी), जसपुरा/कानाखेड़ा, आलोक मिश्रा (उपकेंद्र प्रभारी), तिंदवारी, अशोक दीक्षित (उपकेंद्र प्रभारी), खुरहंड-रवींद्र पुष्पक (उपकेंद्र प्रभारी), गिरवां सुनील सिंह (उपकेंद्र प्रभारी), बबेरू, लालमन (उपकेंद्र प्रभारी) आदि बनाए गए।