{"_id":"6764637545438e859b06e584","slug":"complete-the-work-of-banda-bahraich-highway-this-month-commissioner-banda-news-c-212-1-bnd1005-119586-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा-बहराइच हाईवे का कार्य इसी माह पूर्ण कराएं : आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा-बहराइच हाईवे का कार्य इसी माह पूर्ण कराएं : आयुक्त
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने गुरुवार को कार्यालय सभागार में 50 लाख से ज्यादा लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की। प्रगति खराब मिलने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से नाराजगी जताई। कहा कि बांदा-बहराइच मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य इसी माह पूरा कराएं। जो परियोजनाएं पूरी हो रही हैं, उन्हें तुरंत हस्तांतरित कराएं।
कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि चित्रकूट के विकास खंड मानिकपुर के ग्राम ददरीमाफी के संपर्क मार्ग का निर्माण फरवरी तक हर हाल में पूरा कराएं। मानिकपुर-मारकुंडी-हुडैला मार्ग को इस माह के अंत तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद कुमार सहित कार्यदायी संस्थाओं तथा पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।