फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Complaint to Minister, City Magistrate found everything okay

Banda News: मंत्री से शिकायत, सिटी मजिस्ट्रेट को मिला सब ठीक

Sun, 01 Oct 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Complaint to Minister, City Magistrate found everything okay
बांदा। जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद से महिला अस्पताल के मरीजों ने बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायत की थी। इस पर मंत्री ने सख्ती की तो प्रशासन हरकत में आ गया। लेकिन, सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में ऐसी कोई खामी नजर नहीं आई और उन्होंने अस्पताल प्रशासन को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन

गुरुवार रात जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद जिला महिला अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान एक नर्स के कुर्सी से न उठने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इस पर उनकी संबद्धता समाप्त कर दी गई थी। मंत्री से मरीजों ने बाहरी दवा लिखे जाने की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने सीएमओ व प्रशासनिक अधिकारियों से इस बारे में सख्ती करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने शनिवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। नर्स ड्यूटी रूम, महिला वार्ड देखा। गंदगी मिलने पर सफाई कर्मी को चेतावनी दी। ट्रामा सेंटर और जिला अस्पताल के वार्ड देखे। भर्ती मरीजों से बाहर की दवा लिखे जाने के बारे में पूछा। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि मरीजों से बाहर से दवा के विषय में जानकारी की गई। किसी ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed