फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Complainants flocked in even in the scorching heat, but were disappointed

Banda News: प्रचंड गर्मी में भी उमड़ पड़े फरियादी, मिली निराशा

Sun, 18 May 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Complainants flocked in even in the scorching heat, but were disappointed
फरियादियों की फरियाद सुनतीं डीएम जे.रीभा व एसपी पलाश बंसल। - फोटो : संवाद
बबेरू/अतर्रा। प्रचंड गर्मी के बीच जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी उमड़ पड़े, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी तमाम फरियादियों को मायूसी हाथ लगी। डीएम ने मौके पर 13 शिकायतों का ही निस्तारण कराया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

बबेरू तहसील सभागार में समाधान दिवस में डीएम जे.रीभा व एसपी पलाश बंसल ने शिकायतें सुनीं। महीनों से दौड़ लगा रहे फरियादी प्रचंड गर्मी में उम्मीद लेकर पहुंचे। उनके समक्ष 111 आवेदन आए, जिनमें 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। समाजसेवी पीसी पटेल व संदीप कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत समस्याओं को दूर कराने व विद्युत पोल लगवाए जाने की मांग की। एसपी पलाश बंसल व एसडीएम नमन मेहता, तहसीलदार लाखन सिंह राजपूत, बीडीओ अजय कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अतर्रा में एसडीएम राहुल द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। मंडलायुक्त अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस ने भी यहां फरियादियों की समस्याएं सुनी। त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। यहां 60 शिकायतें आईं, तीन का निस्तारण कराया गया। ओरन ग्रामीण के मजरा विशाल का पुरवा निवासी बाबूलाल, केदार, संतोष, मोतीलाल आदि ने सीसी रोड नाली निर्माण की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में सीओ प्रवीण कुमार, तहसीलदार सतीशचंद्र, नायब तहसीलदार राजीव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
बबेरू। समाधान दिवस में बार एसोसिएशन के पदाधिकरियों ने 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष जय सिंह व महासचिव दीपक कुमार ने बताया कि बैनामे की पत्रावलियों में नामांतरण आदेश पारित होने के बाद वह कंप्यूटर कक्ष में फीडिंग के लिए लंबित पड़ी रहती हैं। एसडीओ न्यायालय में पारित आदेशों का अनुपालन खतौनियों में कराया जाना चाहिए। इसी प्रकार दुरुस्ती मामलों में आवश्यक प्रमाणित अभिलेखों के मौजूदगी के बाद भी विभिन्न स्तरों से जांच आख्या मंगाई जाती है, जिससे पीड़ितों का आर्थिक शोषण होता है। अधिवक्ताओं ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाप्त कराने की मांग की। इस दौरान मैकूलाल प्रजापति, रामप्रताप वर्मा, जयगोपाल गुप्ता, उदयवीर, रामशिरोमणि, संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो 19- रजिस्टर की जांच करते डीआईजी राजेश एस। संवाद
शांतिभंग की संस्तुति न देने पर दी चेतावनी
अतर्रा। डीआईजी राजेश एस ने तहसील सभागार में अतर्रा थाने के रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, एनसीआर, एचएस व भूमि विवाद रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष आनंद कुमार से जमीनी विवादों में शांति भंग में कितने लोगों को निरुद्ध किया गया, इसकी जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने तहसीलदार द्वारा किसी को निरुद्ध करने के लिए संस्तुति नहीं देने की बात कही। मंडलायुक्त और डीआईजी ने तहसीलदार सतीशचंद्र को भूमि विवादों में उचित कार्यवाही करते हुए शांतिभंग में निरुद्ध करने के लिए निर्देशित किया। कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed