{"_id":"5e84b9e48ebc3e76864857cd","slug":"commissioner-and-dig-saw-madrasa-and-development-building-banda-news-knp553267445","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त और डीआईजी ने देखा मदरसा और विकास भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त और डीआईजी ने देखा मदरसा और विकास भवन
विज्ञापन
हथौरा मदरसे में मदरसा संचालक मौलाना हबीब अहमद और मौलाना नजीब से वार्ता करते आयुक्त गौरव दयाल व डी
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल और डीआईजी दीपक कुमार ने बुधवार को विश्व विख्यात मदरसा जामिया अरबिया हथौरा सहित कई स्थानों में लॉकडाउन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विकास भवन में चल रहे कंट्रोल रूम और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने बताया कि हथौरा मदरसे में प्रबंधक ने अवगत कराया कि ज्यादातर छात्र लॉकडाउन की वजह से अपने घरों को नहीं जा पाए हैं। वह अपने-अपने कमरों में रह रहे हैं। सभी छात्र स्वस्थ हैं। आयुक्त ने कहा कि जितने भी छात्र हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर करवा लें। किसी छात्र में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं तो जिला अस्पताल में परीक्षण करवा लें।
मदरसा परिसर और मेस को समय-समय पर सैनिटाइज कराने को कहा। मदरसा संचालक हाफिज कारी मौलाना हबीब अहमद, मौलाना मुफ्ती नजीब अहमद, मौलवी अनीस आदि ने दोनों अफसरों का इस्तकबाल किया। आयुक्त ने हथौरा गांव के कोटे का भी निरीक्षण किया। कोटेदार अजय पाल ने राशन वितरण के बारे में बताया। आयुक्त ने खबरदार किया कि कार्डधारकों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
आयुक्त और डीआईजी ने विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। कहा कि बाहरी जनपदों से आने वाले सभी लोगों का रिकार्ड मेनटेन किया जाए। यह भी दर्ज हो कि उनका चिकित्सीय परीक्षण हुआ या नहीं। खासकर पहली मार्च के बाद आने वालों पर विशेष नजर रखें। इन कामों में किसी तरह की लापरवाही न बरतने और विकास भवन परिसर को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने बड़ोखर खुर्द गांव में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का भी निरीक्षण किया। मजदूरों ने बताया कि वह महानगरों से लौटकर आए हैं। गांव में उनकी फसलें तैयार हैं। लिहाजा उन्हें गांव जाने दिया जाए। आयुक्त ने क्वारंटीन सेंटर में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि ग्राम प्रधान, बीडीओ आदि से सामंजस्य बनाकर व्यवस्थाएं करें।