फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Colorful closing of Kalinjar Festival

कालिंजर महोत्सव का रंगारंग समापन

Mon, 24 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Colorful closing of Kalinjar Festival
कालिंजर महोत्सव में राधा-कृष्ण झांकी पेश करतीं युवतियां। - फोटो : BANDA
बांदा/कालिंजर। भव्य आयोजनों और बेमिसाल छाप छोड़कर पांच दिवसीय कालिंजर महोत्सव सोमवार को देर रात खत्म हो गया। अंतिम दिन भी दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और सरकारी स्टालों में अवलोकन करने वालों की भीड़ रही। शाम को महोत्सव के मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। महोत्सव के मुख्य प्रेरक और आयोजक डीएम हीरा लाल को मंच पर सांसद और स्थानीय विधायक तथा नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और विदाई दी।
विज्ञापन

दिन में युवा कल्याण विभाग द्वारा कूद और कुश्ती तथा विवेकानंद बाल मंदिर स्कूलों के बच्चों ने नाटक पेश किए। एयर हॉट बैलून पर बैठकर लोगों ने लुत्फ लिया। अनूप जलोटा की शिष्य शिवांगी मिश्रा ने भजनों से समां बांधा। बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। कृषि गैलरी, आध्यात्मिक गैलरी, शिक्षा गैलरी, सांस्कृतिक गैलरी, विभिन्न विभागों के स्टाल देखे।
विज्ञापन

शाम को सांसद आरके सिंह पटेल और स्थानीय विधायक राजकरन कबीर व स्थानांतरित डीएम हीरा लाल कार्यक्रमों में शामिल हुए। महोत्सव संयोजक एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने इन सभी को स्मृति चिन्ह दिए और अगुवानी की। सांसद, विधायक व डीएम ने एसडीएम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को मंचन में आजाद हिंद फौज के छात्रों ने आकर्षक प्रदर्शन किया। दानी शर्मा ने ब्रज गीत प्रस्तुत किया। देर रात मंच पर सांसद, विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम आदि ने स्थानांतरित डीएम को विदाई के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट किए। संजय काकोनिया ने संचालन किया। सुनील सनी, प्रवीण सिंह चौहान, सौम्या श्रीवास्तव आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जन शिक्षण संस्थान का स्टाल रहा आकर्षक
बांदा। कालिंजर महोत्सव में जन शिक्षण संस्थान के स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहे। सांसद, विधायक, डीएम आदि ने स्टाल में आकर संस्थान द्वारा तैयार किए गए वस्तुओं का अवलोकन किया और सराहा।

निदेशक अरुण कुमार ओझा, कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार पांडेय, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सौम्य खरे, मयंक सिंह, रिषभ सक्सेना, लेखाकार लक्ष्मीकांत दीक्षित आदि ने लोगों को जानकारियां दीं। डीजीपी (होमगार्ड) विजय कुमार, डीआईजी दीपक कुमार, मंडलायुक्त गौरव दयाल आदि ने भी स्टाल का अवलोकन किया।

महोत्सव में उपस्थित सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक राजकरन कबीर व अन्य।

महोत्सव में उपस्थित सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक राजकरन कबीर व अन्य।- फोटो : BANDA

महोत्सव संयोजक एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते सांसद आरके सिंह पट?

महोत्सव संयोजक एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते सांसद आरके सिंह पट?- फोटो : BANDA

कालिंजर में पहलवानों की कुश्ती शुरू कराते डीजीपी (होमगार्ड) विजय कुमार।

कालिंजर में पहलवानों की कुश्ती शुरू कराते डीजीपी (होमगार्ड) विजय कुमार।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed