फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   collage

कुलपति को लिखा खून से पत्र

Mon, 13 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
collage
बांदा। सीटें और प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग लेकर अनशन पर डटे जेएन डिग्री कालेज के छात्रों ने सोमवार को अपना मांग पत्र खून से लिखकर जिलाधिकारी के माध्यम से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति को भेजा। उधर, विद्यार्थी परिषद की बांदा इकाई ने दो दिन में सीटें न बढ़ाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में चार दिनों से छात्र अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि जेएन डिग्री कालेज में बीए, बीएससी की सीटें और प्रवेश की तारीख बढ़ाई जाए। महाविद्यालय का हॉस्टल छात्रों के लिए खोलने और रिक्त सीटों पर सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को दाखिला देने की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो क्रमिक अनशन आमरण अनशन में बदलेंगे। खून से पत्र लिखने और ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता सनत कुमार दीपू, लव सिन्हा, शनी पटेल, शैलेंद्र कुमार वर्मा, धीरेंद्र कुमार साहू, अमर सिंह, राजेंद्र कुमार, आरती, ज्योति सिंह और समाजसेवी शालिनी पटेल आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा इकाई अध्यक्ष अरुण ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जेएन डिग्री कालेज में सीटें बढ़ाने की मांग की है। कहा है कि यहां मेरिट लिस्ट में नाम होने के बाद भी प्राचार्य सीटों की कमी बताकर दाखिला नहीं दे रहे हैं। चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर बीए, बीएससी और एमए सीटें नहीं बढ़ीं तो विद्यार्थी परिषद बड़ा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed