{"_id":"06de9752127eb0f0cbdf554622bb91ee","slug":"cold-wave-fog-continues-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुवा हवाओं से गलन बढ़ी, धूप निकलने से दलहनी फसलों पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुवा हवाओं से गलन बढ़ी, धूप निकलने से दलहनी फसलों पर खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछुवा हवाओं से गलन बढ़ गई है। आम जन के साथ किसान ज्यादा परेशान है। दरअसल धूप न निकलने से दलहनी फसलों पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को धूप चमकी तो ठंड के तेवरों में कमी आई, पर शनिवार को फिर पूरे दिन बदली रही। पछुवा हवाएं ठंड में इजाफा कर रही हैं। अधिकतम तापमान दो और न्यूनतम में एक डिग्री और नीचे गिर गए।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बदली से 60-90 फीसदी आर्द्रता रही। विजिबिल्टी रात में 20-30 मीटर रही। जबकि दिन में मामूली सुधार के साथ 40-50 मीटर रही।
विज्ञापन
पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक ठंड के तेवर बरकरार रहेंगे। उधर, बदली और तेज पछुवा हवाओं ने दलहनी फसलों के लिए संकट खड़ा कर दिया।
जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने किसानों से पाला से फसल को बचाने के लिए सिंचाई करने और खेतों की मेड़ों में धुआं करने के सुझाव दिए हैं। बताया कि अरहर में उगड़ा और सरसों में माहू रोग का खतरा है।