{"_id":"72f30519c3a21223d3a85b29db220ad3","slug":"cold-wave-fog-continues-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिली, पर गलन से छूट नहीं, कोहरे में कमी नहीं, बर्फीली व पछुवा हवाओं से ठिठुरा जनजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिली, पर गलन से छूट नहीं, कोहरे में कमी नहीं, बर्फीली व पछुवा हवाओं से ठिठुरा जनजीवन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिली धूप के बावजूद बुधवार को कोहरे और गलन में कोई कमी नहीं आई। सुबह 9 बजे तक जिला भीषण कोहरे के आगोश में रहा। 10 बजे के बाद निकली धूप से अधिकतम तापमान में 3 और न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस का मामूली सुधार हुआ। शाम को सूरज के छिपते ही फिर बर्फीली पछुवा हवाओं ने गलन में इजाफा कर दिया।
विज्ञापन
सप्ताह भर से भीषण गलन और कोहरे की मार झेल रहे लोगों को मकर संक्रातिं से मौसम साफ होने की उम्मीद थी। मौसम जानकार भी इसके बाद ठंड की विदाई का अनुमान लगा रहे थे। दोपहर को कई दिनों बाद मिली धूप का लोगों ने जमकर आनंद लिया। बच्चे मैदान में खेलकूद को निकल पड़े। कुछ ने झूला भी झूला।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। बुधवार को यह 15 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री मामूली सुधार के साथ 5 डिग्री सेल्सियस हो गया। कोहरे की वजह से सुबह विजिबिल्टी 6 से 7 बजे के बीच 20 से 30 मीटर के आसपास रही।
विज्ञापन
मौसम में आर्द्रता भी 60 से 90 फीसदी के करीब आंकी गई। केंद्रीय जल आयोग में पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक लोगों को जल्द ही कोहरे और गलन से निजात मिलेगी। बृहस्पतिवार को मौसम पूरी तरह साफ होने का अनुमान है।