{"_id":"662fec786bc05c5eda0ca164","slug":"coaching-teacher-raped-a-woman-banda-news-c-212-1-sknp1006-109945-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कोचिंग के शिक्षक ने महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कोचिंग के शिक्षक ने महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बांदा। छात्रा को कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक ने उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल में अश्लील वीडियो भी मिले हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले का आरोपी युवक उसकी बेटी को पढ़ाने के लिए उसके घर में आता था। चार साल पहले आरोपी ने सूना माैका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। धमकी से आजिज महिला ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। आरोपी के मोबाइल से अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है।