फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CMS Dr. Sunita honored for good care of women

Banda News: महिलाओं की अच्छी देखभाल पर सीएमएस डॉ.सुनीता सम्मानित

Mon, 01 Apr 2024 04:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:03 PM IST
विज्ञापन
CMS Dr. Sunita honored for good care of women
बांदा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ कर्मियों व चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल के लिए सीएमएस डाॅ.सुनीत सिंह को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन




सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सीएमओ डाॅ.एके श्रीवास्तव व एसीएमओ डा.आरएन प्रसाद तथा डा.अजय कुमार ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को लेकर चर्चा की। कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्र पर हर माह नौ तारीख व सभी प्रथम रेफरल यूनिट मे एक, नौ, 16 व 24 को शिविर लगाया जाता है ताकि गर्भवती महिलाएं विशेष चिकित्सक को दिखा सकें। गर्भवती महिलाओं को दूसरी व तीसरी तिमाही में गुणवत्तापरक प्रसव पूर्व देखभाल की सुविधा देने पर सीएमएस डाॅ.सुनीता सिंह को प्रथम, जसपुरा के अधीक्षक डा.दीपक कुमार को दिव्तीय व बबेरू के डा.ऋषि को तृतीय स्थान देकर सम्मानित किया गया। डाॅ.संजीव, डाॅ.सविता सिंह, डाॅ.अजय विश्वकर्मा, डाॅ.मीनाक्षी तिवारी, डाॅ.मीनाक्षी सिंह, डा.सुमन, डाॅ.पुष्पा, डाॅ.कंचन सिंह को भी सम्मान मिला। सीएमओ ने प्रशस्ति पत्र देकर इनका मान व उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन






इनको भी मिला सम्मान

ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अश्वनी प्रकाश, स्वप्निल गुप्ता, बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.चारू गौतम, डॉ.मीनाक्षी सिंह प्लेज फार 9 अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किए गए। एएनसी की बेहतर सेवा देने पर एएनएम प्रियंका देवी, सुनीता, सारिका व सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं को मोबिलाइज करन पर आशा चंद्रकली, रश्मि यादव, प्रकाश, सरोज सोनी, मंजू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed