फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Clean environment needs change in lifestyle

स्वच्छ वातावरण को जीवन शैली में बदलाव जरूरी

Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Clean environment needs change in lifestyle
बांदा। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जन शिक्षण संस्थान (स्वराज कालोनी) में बृहस्पतिवार को स्वच्छता संकल्प व विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट उपाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने दीप जलाकर की।
विज्ञापन

कहा कि वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना जरूरी है। समाजसेवी आशा सिंह ने सुचिता व स्वच्छता में अंतर समझाया। युवा कौशल दिवस पर युवाओं को आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया गया। संस्थान निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि सफाई के बाद कूड़ा कूड़ेदान में डालें। कार्यक्रम अधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि स्वस्थ रहने को स्वच्छता जरूरी है।
विज्ञापन

सौम्य खरे ने कहा कि जो युवक-युवतियां कम पढ़ी हैं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को कौशल विकास योजनाओं से जोड़कर प्रशिक्षित किया जाए। समापन पर प्रशिक्षणार्थियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। लेखाकार लक्ष्मीकांत, कार्यक्रम समन्वयक नीरज कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मयंक सिंह, ऋषभ सक्सेना, नीरज कुशवाहा, अनुदेशिका सीता तिवारी, पूनम द्विवेदी, अतीका, निदा, संदीपनी, ऐमन नियाज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed