{"_id":"659aeae3644c3e85e80c4d0b","slug":"classes-up-to-intermediate-will-soon-start-in-kasturba-banda-news-c-212-1-bnd1002-5963-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कस्तूरबा में जल्द चलेंगी इंटर तक कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कस्तूरबा में जल्द चलेंगी इंटर तक कक्षाएं
Sun, 07 Jan 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जिले के दो कस्तूरबा विद्यालय उच्चीकृत कर दिए गए हैं। अगले शिक्षा सत्र से इनमें बच्चियों को इंटर तक की शिक्षा मिलेंगी। उधर, शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में चार और विद्यालयों को उच्चीकृत करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
बेसिक शिक्षाधिकारी प्रिंसी मौर्या ने बताया कि जिले में आठ कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। इनमें तिंदवारी व जसपुरा के विद्यालयों को छोड़कर छह विद्यालयों में कक्षा 6 से आठ तक की ही पढ़ाई हो रही है। शासन ने वर्ष 2021-22 में दो महुआ व कमासिन विद्यालयों को उच्चीकृत करने की स्वीकृति प्रदान की थी। भवन निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। यह विद्यालय बनकर तैयार हो गए।
अगले शिक्षा सत्र से इनमें इंटर तक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उधर, शासन ने वर्ष 2023-24 में चार और विद्यालयों बड़ोखर, नरैनी, बिसंडा, बबेरू को उच्चीकृत करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पवन ने बताया कि उच्चीकृत होने वाले चारों विद्यालयों के भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा। शासन ने 20 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। दो विद्यालय तिंदवारी व जसपुरा पहले से उच्चीकृत हैं। इंटर तक पढ़ाई हो रही है।