फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Class IV employee sought euthanasia

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने मांगी इच्छा मृत्यु

Tue, 08 Dec 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
अमर उजाला ब्यूरो बांदा Updated Tue, 08 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन

बांदा। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने आर्थिक तंगी और देयक भुगतान न होने से परेशान होकर पूरे परिवार के साथ इच्छा मृत्यु की मांग की है। एक पखवारे के अंदर भुगतान न होने पर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


डीआरडीए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुंदरलाल 30 जून 2013 को 58 वर्ष की उम्र में ही सेवानिवृत्त कर दिया गया था। इसके बाद उसे कोई अवशेष भुगतान भी नहीं किया गया। मुख्य विकास अधिकारी समेत मुख्यमंत्री व राज्यपाल और उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि वह दलित बिरादरी का है।
विज्ञापन


इसी वजह से उसे तिरसकृत किया जा रहा है। आर्थिक तंगी से उसके परिवार के किसी सदस्य की मौत हुई तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इसके पूर्व कई पत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।  उधर, मुख्य विकास अधिकारी आरके सिंह का कहना है कि यह प्रकरण पुराना है। उन्होंने पूर्व मेें मिला प्रार्थना पत्र परियोजना निदेशक (ग्राम्य विकास अभिकरण) को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed