{"_id":"681cf915b2c43890fc0e8eab","slug":"clashed-while-playing-ludo-at-a-tea-stall-punches-and-kicks-were-exchanged-banda-news-c-212-1-bnd1004-126221-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चाय की दुकान पर लूडो खेलने के लिए भिड़े, लात-घूंसे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चाय की दुकान पर लूडो खेलने के लिए भिड़े, लात-घूंसे चले
विज्ञापन
बांदा। शहर के बाबूलाल चौराहे पर बुधवार की देर रात चाय की दुकान पर लूडो में हार-जीत की बाजी लगाने में दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चल गए। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरीके समझा बुझाकर शांत कराया।
शहर के बाबूलाल चौराहा पर स्थित चाय की दुकान अराजकता का अड्डा बन चुकी है। शहर के बाबूलाल चौराहे पर आए दिन मारपीट जैसी घटनाएं आम हो गई है। चौराहे पर स्थिति चाय की दुकान पर दो लोग लूडो खेल रहे थे। हार जीत की बाजी लगी थी। हारे युवक से जब पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया।
इस पर वह एक-दूसरे अभद्रता करने लगे। कुछ ही देर में एक दूसरे पर हमलावर हो गए और जमकर लात-घूंसे चल गए। इससे पहले भी चाय की दुकान पर शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शहर कोतवाल बलराम सिंह का कहना है अचानक छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।