फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Claimed four lives cold

ठंड ने ली चार और जान

Mon, 22 Dec 2014 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 22 Dec 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
Claimed four lives cold

ठंड ने चार और जानें ले लीं। सिर्फ एक पखवारे में ठंड

विज्ञापन
से जान गवां बैठने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। चारों अस्पताल में भर्ती थे, पर उन्हेें बचाया नहीं जा सका। ठंड से बीमार चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ठंड से ठिठुुर गई पवइया (बबेरू) गांव की राजवंती (25) पत्नी भूरा को सोमवार को दोपहर यहां जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। उधर, मनीपुर (गिरवां) निवासी भागवत यादव (70) और बक्छा (नगर कोतवाली) निवासी गिरजा देवी (71) को ठंड लग गई।

परिजनों ने सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। सोमवार को ठंड लगने से पपरेंदा निवासी मानसी (22) और चुनकी (60) निवासी पैलानी और चुन्नू (20) पुत्र रजौला निवासी मवई खुर्द (बबेरू), संदीप (16) निवासी जौरही की हालत बिगड़ गई।

इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बबेरू कस्बे के औगासी रोड निवासी अंशुमान सिंह (18) पुत्र अशोक रविवार की रात ट्रैक्टर लेकर चरका गांव गया।

इसी दौरान उसे ठंड लग गई। उसे बबेरू सीएचसी लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि ठंड के इस सीजन में अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed