फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   civic,bazar,banda news

बाजार बंद, लेकिन सड़कों पर आवाजाही

Sat, 05 Jun 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
civic,bazar,banda news
civic,bazar,banda news - फोटो : BANDA
बांदा। दो दिवसीय आंशिक कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को सड़कों में लोगों की खासी आमद-रफ्त रही। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष सब बंद रहा। पुलिस का गश्त न के बराबर रहा। आंशिक कोरोना कर्फ्यू में आम दिनों में मिली ढील का असर बंदी में दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

बाजार तो बंद रहे, लेकिन रोडवेज बस अड्डा और प्रमुख चौराहों में लोगों की चहल-पहल रही। जनपद में आंशिक कोरोना कर्फ्यू के चलते शनिवार और रविवार बंदी के आदेश है। ज्यादातर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की गई है। दवाखाना, रोडवेज बस अड्डा, सब्जी मंडी इत्यादि में लोगों की खासी आमद-रफ्त रही। शहर के प्रमुख चौराहों महेश्वरी देवी चौराहा, बाबूलाल चौराहा, स्टेशन रोड, राणा प्रताप चौक, अशोक लाट चौराहे में लोग आते-जाते रहे। ई-रिक्शा और वाहनों से लोग सफर करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

पुलिस गश्त न के बराबर रही। प्रमुख चौराहों पर पुलिस नाममात्र की दिखाई दी। हालांकि, 80 फीसदी लोग मास्क लगाए मिले। सरकारी कार्यालयों में भी उपस्थिति नाममात्र की रही। डाकघर, बैंकों में रोज की तरह कामकाज होते रहे। रोडवेज परिसर में यात्रियों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में बेअसर रहा आंशिक कोरोना कर्फ्यू
अतर्रा। शनिवार और रविवार को प्रशासन द्वारा आंशिक कोरोना कर्फ्यू घोषित होने के बावजूद कस्बे में ये निर्देश बेअसर रहे। अन्य दिनों की तरह शनिवार को सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा अन्य लोगों की चौक बाजार, स्टेशन रोड, चूड़ी गली, तेल गली, बांदा रोड, सिविल लाइन आदि जगहों पर लोगों का आवागमन रहा। कपड़ा व किराना दुकानों में बिना मास्क लगाए ग्राहक खरीदारी करते रहे। चौक बाजार में ओवर लोड बालू भरे ट्रक निकलने से आधे घंटे से ज्यादा भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे छोटे बड़े वाहन के अलावा बाइक, ई-रिक्शा इत्यादि जाम से जूझते रहे। चौक बाजार के बीच सड़क प्रतिदिन नरैनी, करतल, अजयगढ़ को जाने वाली प्राइवेट बस खड़ी होने से जाम की स्थिति बनी रही। (संवाद)

civic,bazar,banda news

civic,bazar,banda news- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed