Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   City shrouded in a blanket of smoke; rising risk to breathing

Banda News: धुएं की चादर में शहर, सांसों पर बढ़ा खतरा

Tue, 10 Nov 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 10 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
City shrouded in a blanket of smoke; rising risk to breathing
बांदा। दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर अब शहर की हवा में दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

पटाखों से निकले धुएं और महीन जहरीले कणों ने वातावरण की गुणवत्ता बिगाड़ दी है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 168 तक पहुंच गया है। सप्ताह भर पहले यह करीब 100 के आसपास था।
दिवाली की रात यह बढ़कर 281 पर पहुंच गया था। इस बढ़ोतरी ने सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अस्थमा, दमा और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को खांसी, सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न जैसी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, बांदा में तीन नवंबर को एक्यूआई का मॉडल आधारित स्तर करीब 154 था। सात नवंबर को यह बढ़कर 192 के आसपास के अधिकतम स्तर तक पहुंचा। सप्ताहभर का औसत करीब 170 दर्ज किया गया। वहीं, मौजूदा सूचकांक 168 तक पहुंचने से साफ है कि त्योहार के बाद भी प्रदूषण का असर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में मवई बुजुर्ग के आसपास वायु प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक पाया गया। यह इलाका बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक है। दिवाली के दिन यह बढ़कर 281 पर पहुंच गया था। वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर पहले से सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों पर पड़ता है। अस्थमा के मरीजों को सांस फूलने, घरघराहट और खांसी की समस्या बढ़ सकती है।
सीओपीडी के मरीजों को सीने में जकड़न और सांस लेने में अधिक परेशानी हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रदूषित हवा से बचाने की जरूरत है। लंबे समय तक प्रदूषित वातावरण में रहने से स्वस्थ लोगों को भी आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी की शिकायत हो सकती है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि सांस के मरीज प्रदूषण बढ़ने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। सुबह की सैर और खुले मैदान में व्यायाम कुछ दिनों के लिए टाल दें। बाहर जाना जरूरी हो तो अच्छी फिटिंग वाला एन-95 मास्क इस्तेमाल करें।
चिकित्सक की सलाह से निर्धारित दवाएं और इनहेलर नियमित लेते रहें। सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed